संगठन के बारे में


उत्तराखंड भ्रातृ मंडल रजि. बठिंडा और उत्तरांचली धर्म मंडल रजि. संस्था पंजाब में उत्तरांचली परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पिछले दो दशक से काम कर रही है। संस्था में गढ़वाल औक कुमायू मंडल के रहने वाले हजारों परिवार एक जुटता के साथ उत्तरांखंड की संस्कृति, रीति रिवाजों को प्रसारित करने और उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड भ्रातृ मंडल और उत्तरांचली धर्म मंडल दो अलग-अलग संस्थाएं है और दोनों की अपनी कार्यकारिणी और दफ्तर है लेकिन उत्तराखंड के लोगों के हितों की रक्षा करने के मामले में दोनों संस्थाएं सभी काम मिलजुल कर करते हैं। इस दौरान दोनों संगठनों की समय-समय पर समन्वय बैठकों का आयोजन भी किया जाता है। यही नहीं दोनों संस्थाएं जब अपना कार्यक्रम व समागम करती है तो दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वर्तमान में संस्था का मुख्य केंद्र बठिंडा है जबकि शाखाएं राज्य भर में चल रही है।
सुरिंदर सिंह चौनाल
प्रधान, उत्तराखंड भ्रातृ मंडल रजि.
बठिंडा।
09417405408

लोकप्रिय पोस्ट

यह ब्लॉग खोजें